गर्भपात के बाद क्या परहेज करें?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 15:52

गर्भपात के बाद इस तरह के भोजन से करें परहेज

गर्भपात किसी महिला को भावनात्‍मक और मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित करता है। इसके साथ ही आपको भारी शारीरिक खतरों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसमें महिला को थकान और रक्‍त स्राव जैसी दिक्‍कतों से दो चार होना पड़ता है। अगर महिला गर्भपात के बाद सही आहार ले, तो यह उसकी रिकवरी के लिए अच्‍छा होता है।

सबसे पहले तो आपको इन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए कि आखिर किस प्रकार का खानपान आपके लिए अच्‍छा रहेगा और किस प्रकार के भोजन से आपको दूरी बनाकर रखनी है। गर्भपात के बाद आपको अपने शरीर की विशेष देखभाल करने की ज़रूरत होती है, क्‍योंकि आपका शरीर इतनी बड़ी क्षति से उबर रहा होता है। इसलिए इस दौरान आपको कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

गर्भपात के बाद महिला को हेल्दी और पौष्टिक आहार खाना चाहिए। ऐसा आहार जल्‍द उबरने के लिए बहुत ज़रूरी होता है। लेकिन, आप इन बातों का ध्‍यान अगर नहीं रखती हैं, तो आपको कई अन्‍य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिसका गर्भपात के बाद सेवन करने से बचना चाहिए।

जंक फूड

गर्भपात के बाद आपको जंक फूड से दूर ही रहना चाहिए। आपको इस दौरान प्रोटीन और विटामिन युक्‍त आहार लेना चाहिए। बेहतर रहेगा कि आप जंक फूड और तली हुई चीज़ों से दूर ही रहें।

सोया प्रोडक्‍ट

वैसे तो सोया को पौष्टिक आहार माना जाता है क्‍योंकि इसमें काफी मात्रा में विटामिन और मिनरल होते हैं, लेकिन गर्भपात के बाद इसे अपने आहार में नहीं शामिल करना चाहिए। एक महिला जो गर्भपात के दौर से गुजर रही हो, को अपने आहार में आयरन युक्‍त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। गर्भपात के दौरान महिला के शरीर से काफी रक्‍त स्राव होता है। आयरन रक्‍त के कई घटकों का निर्माण करता है। इसलिए गर्भपात के दौरान आयरन आपकी थाली का अहम हिस्‍सा होना चाहिए।

फास्‍ट फूड

गर्भपात के बाद जल्‍द रिकवरी के लिए ज़रूरी है कि आपका आहार भी सही हो। पिज़्ज़ा और बर्गर जैसे फास्‍ट फूड को आमतौर पर डिप्रेशन फूड के नाम से जाता है। फास्‍ट फूड का सेवन आपको अवसादग्रस्‍त बना सकता है, जो आपकी सेहत के लिए अच्‍छा नहीं है। तो अवसाद और तनाव से दूर रहने के लिए आपको फास्‍ट फूड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

संसाधित खाद्य पदार्थ

इस दौरान आपको प्रोसेस्‍ड फूड से दूर रहना चाहिए। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में अप्राकृतिक संरक्षक (प्रिजरवेटिव) होते हैं। ये संरक्षक भोजन को लंबे समय तक ताज़ा रखने में मदद करते हैं। लेकिन, सेहत के लिहाज से इनका सेवन ठीक नहीं। विशेषकर गर्भपात के बाद इस प्रकार का भोजन आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। इससे फूड पायजनिंग जैसी कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं।

कॉफी

कॉफी में कैफीन की मात्रा काफी अधिक होती है, जो गर्भधारण, गर्भावस्‍था और यहां तक कि प्रसव के बाद भी आपकी सेहत को क्षति पहुंचा सकती है। गर्भपात के बाद भी आपको कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। कैफीन यूट्रस के लिए अच्‍छा नहीं होता। गर्भपात के दौरान होने वाली मानसिक और शारीरिक क्षति से उबरने के लिए महिला को अपने आहार पर विशेष ध्‍यान देने की ज़रूरत है। इन आहारों से दूर रहकर उसे इस क्षति से उबरने में काफी मदद मिल सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info